झारखंड सरकारी मुफ्त में देगी किसानों को बीज

रांची। आपके अपने न्‍यूज बेव पोर्टल दैनिक भारत 24 की खबर पर मुहर लग गई। सूखे को लेकर झारखंड सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। उन्‍हें मुफ्त में रबी फसलों के बीज दिए जाएंगे। इसके अलावा भी कई अन्‍य निर्ण

रांची,14 सितंबर। आपके अपने न्‍यूज बेव पोर्टल दैनिक भारत 24 की खबर पर मुहर लग गई। सूखे को लेकर झारखंड सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। उन्‍हें मुफ्त में रबी फसलों के बीज दिए जाएंगे। इसके अलावा भी कई अन्‍य निर्णय लिये गये हैं। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 12 सितंबर को झारखंड मंत्रालय में की। इसमें मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

he,ant

इन फसलों के बांटे जाएंगे बीज
बिरसा फसल योजना के तहत सरकार 100 प्रतिशत अनुदान पर सरसों और चना के बीज का वितरण करेगी। इसके अलावा 90 फीसदी अनुदान पर गेहूं, मसूर के बीज बांटे जाएंगे। इसपर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों का वितरण रबी मौसम में किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्‍ताव की मंजूरी 14 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मिल जाएगी। बैठक में कृ‍षक मित्रों को राहत देने पर भी चर्चा हुई। हालांकि इसपर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

हर माह 5 तारीख तक पेंशन दें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सुखाड़ जैसे हालात में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लाभुकों के बीच हर माह की 5 तारीख तक पेंशन वितरण को सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी 31 लाख पेंशनभोगी हैं। 8 लाख नए आवेदन पेंशन स्वीकृति के लिए मिले हैं।

5 लाख नए राशन कार्ड दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे जैसी स्थिति में खाद्य सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अनाज की किल्लत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 5 लाख नए राशन कार्ड जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए। पीडीएस दुकानों से राशन का वितरण हर महीने सुनिश्चित हो। लोगों को राशन आसानी से उपलब्ध हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+