Jharkhand: झारखंड सरकार एक हजार करोड़ रुपए में बनेगी निरसा-चंदनकियारी बाइपास रोड, टेंडर आमंत्रित
जिले वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) ने निरसा-चंदनकियारी नए बाइपास के निर्माण को लेकर पहल शुरू कर दी है।

जिलावासियाें के लिए दाे अच्छी खबरें हैं। निरसा-चंदनकियारी नया बाइपास निर्माण काे लेकर झारखंड सरकार के राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग (एनएच) ने पहल शुरू कर दी है। एनएच झारखंड के मुख्य अभियंता वाहिद कमर फरीदी के अनुसार निरसा-चंदनकियारी बाइपास की डिजाइन, ड्राइंग व डीपीआर कंसल्टेंसी कंपनी तैयार करेगी। इसके लिए टेंडर प्रकाशित कर दिया है। एक-दाे दिनाें में एनएच डिवीजन की वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर भी प्रकाशित कर दिया जाएगा।
लगभग 54 किमी लंबे निरसा-चंदनकियारी बाइपास फाेर लेन हाेगा। इसके निर्माण पर तकरीबन 1 हजार कराेड़ खर्च का अनुमान है, जिसमें राेड कंस्ट्रक्शन व जमीन अधिग्रहण भी शामिल है। नया बाइपास के निर्माण खर्च हाेनेवाली राशि केंद्र सरकार का परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय देगा। मुख्य अभियंता वाहिद कमर का कहना है कि मटकुरिया फ्लाईओवर का री-टेंडर अगले सप्ताह प्रकाशित कर दिया जाएगा। तीन बार टेंडर निकाला जा चुका है, इसलिए जाे भी कंपनी तकनीकी ताैर पर याेग्य पाई जाएगी, इस कंपनी का चयन कर टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा।
निरसा-चंदनकियारी के बीच बननेवाला नया बाइपास एक्सप्रेस-वे का काम करेगा। निरसा, बलियापुर हाेते हुए यह सड़क मार्ग सिंदरी-डिगवाडीह राेड में मिलेगा। गाड़ियां सरपट भागे, इसके लिए निरसा और चंदनकियारी के बीच जहां-जहां माेड़ हाेंगे, वहां पर फ्लाईओवर बनाने की याेजना है। वहीं सिंदरी के पास लुटूटांड़ स्थिति दामाेदर नदी पर पुल निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications