CM Hemant Soren: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 20 लाख कार्ड धार्रियों को 1 साल तक देगी मुफ्त राशन

झारखंड सरकार राज्य के 20 लाख लोगों को एक साल तक मुफ्त अनाज देगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया।

Hemant Soren

झारखंड सरकार राज्य के 20 लाख लोगों को एक साल तक मुफ्त अनाज देगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। मंत्रिमंडल विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से आहूत करने को भी मंजूरी दी गई।

ट्रेनी नर्सों को सरकारी अस्पताल में देनी होगी सेवा

बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी नर्सिंग संस्‍थान की ट्रेनी नर्स को बॉन्‍ड के आधार पर एक साल तक सरकारी अस्‍पतालों में सेवा देनी होगी। कैबिनेट की बैठक में कस्‍तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों का मानदेय भी 20 फीसद तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उर्दू शक्षिकों को योजना से गैर योजना में ट्रांसफर किया गया है। बैठक में फैसला लिया गया कि पर्यटन स्थल को पीपीपी मोड में विकसित करने के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। '

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि

कैबिनेट बैठक में राज्य के 203 कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यरत शिक्षेकेतर कर्मचारियों के मानदेय में 20% की वृद्धि की । राज्‍य योजना अंतर्गत झारखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट प्रशक्षिति वेतनमान में उर्दू शक्षिकों के 4401 पद स्‍वीकृत हैं। इन्हें योजना से गैर योजना में ट्रांसफर करने की स्वीकृति दी गई।

22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया

राज्‍य के 22 जिले में 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। वहां पर सुखाड़ राहत योजना के तहत राशि वितरण करने के लिए 268 करोड़ 14 लाख 35 हजार 500 रुपए झारखंड आकस्मिक निधि से लेने की स्वीकृति दी गई।राज्य के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय विद्यालय में तब्दील करने की स्वीकृति दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+