Jharkhand: झारखंड को मिले 24 नए आईपीएस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैच लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी

Jharkhand News: झारखंड को 24 नए आईपीएस मिले हैं। ये राज्य में डीएसपी के तौर पर तैनात थे और इन्हें हाल में संघ लोक सेवा आयोग ने आईपीएस में प्रोन्नति दी है। इन अधिकारियों को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आईपीएस का बैज लगाया। इनमें से छह अफसरों को 2017, 12 को 2019 और और छह को 2020 बैच अलॉट किया गया है। सीएम ने इस मौके पर उम्मीद जताई कि राज्य में आईपीएस की संख्या बढ़ने से विधि-व्यवस्था बेहतर और अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

खास बात यह है कि आईपीएस के तौर पर प्रोन्नत होने वालों में दो ऐसे भी हैं, जिन्होंने कांस्टेबल से आईपीएस तक का सफर तय किया है। इनके नाम हैं सरोजिनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का। दरअसल, ये दोनों धाकड़ इंटरनेशनल एथलीट रही हैं और पुलिस डिपार्टमेंट में इनकी एंट्री वर्ष 1986 में स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल के तौर पर हुई थी। इसी दौरान दोनों ने उच्च शिक्षा हासिल की। इसके साथ ही राज्य और पुलिस डिपार्टमेंट को गर्व के कई मौके दिए।

Jharkhand

बता दें कि 19 जून को दिल्ली में यूपीएससी में राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक में झारखंड की राज्य पुलिस सेवा के 24 अफसरों को आईपीएस में प्रमोट करने पर सहमति बनी थी. जिन अफसरों को आईपीएस का बैज मिला, उनमें सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का के अलावा सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशिष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राज कुमार मेहता, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनूदीप सिंह, पूज्या प्रकाश, शाहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी, अजय कुमार, आरिफ एकराम, डॉ. बिमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और पितांबर सिंह खेरवार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+