Jharkhand: देवघर एम्स में लगी भीषण आग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
एम्स परिसर में लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया और लोग अस्पताल से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि अब स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

Fire broke out in Deoghar AIIMS: देवघर एम्स के निर्माणाधीन भवन में गुरुवार को आग लग गयी। हालांकि, इस आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया है कि देवघर एम्स के बी ब्लॉक के निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास आग लगी। दरअसल, निर्माणाधीन हिस्से में कुछ कचरा रखा था, जिसमें अचानक आग लग गयी. तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गयी है। जिसके बाद दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
देवघर एम्स के निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार जिस भवन में निर्माण कार्य चल रहा था उसके नीचे जमा कचरे, प्लास्टिक के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते कचरा धू-धू कर जलने लगा। जिससे आग की लपटें और धुआं खूब ऊंची दिखाई देने लगी। मौके पर मौजूद कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कचरे को रौंदकर और पानी डालकर आग बुझा दिया। इस तरह एक बड़ी घटना टल गई है।
एम्स प्रशासन चिंता में
हालांकि फायर ब्रिगेड को एम्स की ओर से सूचना दे दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची तो आग पर काबू पाया जा चुका था। आग बुझा दिया गया था। बहरहाल, आग लगने की इस घटना ने एम्स प्रशासन को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि निर्माणाधीन एम्स के बिल्डिंग के पास थोड़ी दूर पर ही ओपीडी हॉस्टल व एम्स के कई विभाग संचालित हो चुके हैं और हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। यहां गौरतलब है कि ऐम्स की बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है, इसलिए यहां फायर फाइटिंग के लिए कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications