Jharkhand: सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन प्रवेश परीक्षा आज
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेम राज टोप्पो ने बताया कि पूर्वाह्न 9 बजे सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए रिपोर्टिंग टाइम रखा गया है।

Hemant Soren: जिले के चारों उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा 30 व 31 मई को होगी। कक्षा छह से नौ तक के अभ्यर्थियों के लिए पहला दिन लिखित परीक्षा होगी। बाल वाटिका व कक्षा एक के अभ्यर्थियों के लिए दूसरे दिन मौखिक परीक्षा ली जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मॉडल स्कूल बरहेट में कक्षा 6,7,8 में, साहिबगंज के पोखरिया आदर्श स्कूल में केजी व कक्षा एक में, साहिबगंज केजीबी में कक्षा 6 में एवं सकरीगली बीडी हाई स्कूल में कक्षा 6,7,8,9 में नामांकन होगा।
सभी स्कूलों में विभिन्न कक्षा में कुल 425 सीट पर नामांकन होगा। इसके लिए करीब 1170 आवेदन वितरित किए गए थे। इनमें से 936 आवेदन जमा हुए । 30 मई को बीडी हाई स्कूल, साहिबगंज केजीबी व मॉडल स्कूल बरहेट की चयन परीक्षा संबंधित स्कूल में होगी। पोखरिया स्कूल में संबंधित अभ्यर्थियों के लिए मौखिक परीक्षा 31 मई हो होगी। चयन परीक्षा के बाद स्कूल वार एवं कक्षावार प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 07 जून को होगा और नामांकन 12 जून से शुरू हो जायेगा। ग्रीष्मावकाश के बाद कक्षा शुरू होने की संभावना है। चारों स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दी जायेगी।
परीक्षा केन्द्र परीक्षार्थी संख्या
आदर्श पोखरिया 96
मॉडल स्कूल बरहेट 152
केजीबी साहिबगंज 125
पदाधिकारियों ने लिया है गोद
चारों उत्कृष्ट विद्यालय को शिक्षा विभाग के पदाधिकारी गोद लेकर एक अभिभावक की तरह उसका बेहतर संचालन करायेंगे। पोखरिया स्थित प्लस टू आदर्श गर्ल्स स्कूल को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, साहिबगंज कस्तूरबा गांधी को डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा, बीडी हाई स्कूल सकरीगली को डीएसई राजेश कुमार पासवान एवं बरहेट मॉडल स्कूल को बरहेट की क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उर्मिला हांसदा ने गोद लिया है।
क्या क्या मिलेगी सुविधा:
-सीबीएसई पैटर्न से शिक्षा
-विशेष गतिविधि कमरा
-पाठ्य पुस्तकयुक्त लाइब्रेरी
-सभी कक्षा में स्मार्ट क्लास
-सुविधायुक्त साइंस व मैथ लैब
-सभी विषय के होंगे शिक्षक
-निरंतर होगी मॉनिटरिंग
-पेयजल-शौचालय की उत्तर व्यवस्था
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications