Jharkhand: ब्रम्हाकुमारी निर्मला दीदी ने सीएम हेमंत सोरेन को बांधी राखी
रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने शुक्रवार को विधानसभा में जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राखी बांधी। मौके पर सीएम ने कहा, राखी बांधने में भाई-बहनों की जाति, कुल, वर्ग, धर्म कुछ भी आड़े नहीं आते।
यानी किसी भी जाति या किसी भी देश की बहन किसी भी भाई को राखी बांध सकती है। भाई भी उसे सहर्ष स्वीकार करता है। सीएम ने माउंट आबू में होने वाले ग्लोबल समिट का निमंत्रण भी स्वीकार किया।













Click it and Unblock the Notifications