पिता शिबू सोरेन के 79वें जन्‍मदिन पर बेटे हेमंत ने लिया आशीर्वाद, लगा बधाइयों का तांता

jharkhand CM Hemant Soren

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्‍यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज 79 साल के हो गए। इस मौके पर राज्‍य के वर्तमान मुख्‍यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी कई तस्‍वीरें साझा कीं।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय बाबा को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आपके संघर्ष की उपज है हमारा झारखण्ड, आपकी क्रांति की शक्ति है हमारा झारखण्ड। आपका सपना है राज्य के गरीब, वंचित और शोषित को हक-अधिकार मिले और उसी लक्ष्य के साथ मैं आगे बढ़ रहा हूं। आज इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।'

तो वहीं, राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। आदरणीय बाबा को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आपके संघर्ष की उपज है हमारा झारखण्ड, आपकी क्रांति की शक्ति है हमारा झारखण्ड। आपका सपना है राज्य के गरीब, वंचित और शोषित को हक-अधिकार मिले और उसी लक्ष्य के साथ मैं आगे बढ़ रहा हूँ।

पूर्व झामुमो अध्‍यक्ष शिबू सोरेन को इसी पार्टी से सांसद महुआ मांझी ने जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष, राज्य निर्माता सह राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। दुमका से विधायक बसंत सोरेन लिखते हैं, दिशोम गुरू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबा शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें ! मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+