'अपने से विवेक से डाले वोट', मतदाताओं से रामगढ़ में बोले सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने गोला हाई स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'विपक्षि पैसा देने आए तो मतदाता अपने विवेक से वोट डाले।'

Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में विधानसभा उपचुनाव 27 फरवरी को होना है। उपचुनाव के लिए झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ पहुंचे और कांग्रेस (महागठबंधन) के प्रत्याशी बजरंद महतो के लिए वोट मांगे। सीएम हेमंत सोरेन ने गोला हाई स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'विपक्षि पैसा देने आए तो मतदाता अपने विवेक से वोट डाले।'

इस दौरान सीएम सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार-प्रसार की कमान आपलोग अपने हाथों में संभाल लीजिए। आज जो लोग पैसा बांट रहे है वो पैसा रख लीजिए, साथ ही खाना खा कर सो जाएं और हजम कर जाय।' उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को जब जब वोट डालने जाएं तो बोलिएगा हक के अलावा दूसरा कुछ दिखबे नहीं किया, तो हम क्या करें।

सीएम सोरेन ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता झारखंड का आदिवासी-मूलवासी आगे बढ़े। झारखंड के युवाओं के लिए हम नियोजन नीति लेकर आए। भाजपा-आजसू ने बाहरी राज्यों के लोगों के साथ मिलकर उसे रद्द करवा दिया। झारखंड के युवाओं को नौकरी मिलती है तो विपक्ष और बाहरी लोगों के पेट मे दर्द क्यूँ होता है? उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी आदिवासी-मूलवासी का नेतृत्व स्वीकार नहीं किया। विपक्ष की सरकार में किसने 5 साल पूरा किया?

उन्होंने कहा कि यह राज्य की मजबूत सरकार है, इनके षड्यंत्र के सामने डिगने वाली नहीं है। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड जैसे सोने की चिड़िया को विपक्ष हमेशा लूटता रहा। नहीं तो क्या कारण है जो लोग गुजरात, महाराष्ट्र और देश चला रहे हैं उन्होंने 20 साल शासन कर झारखण्ड को गर्त में धकेल दिया? झारखंड को छत्तीसगढ़ के और बाहरी लोग चला रहे थे। और ऐसा करने में आजसू ने उनका हर बार खूब साथ दिया।

इस मौके पर कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर भारी मतों से जीत रहे हैं। सीएम का गांव है और सीएम के कार्यक्रम से बहुत बल मिला है। 15 वर्षो से जो चंद्रप्रकाश के गुंडों ने आतंक मचाया है वह अंडर ग्राउंड हो गया है। वहीं जेएमएम के केंद्रीय सचिव बेदिया ने बताया कि महागठ बंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे, जिस पर आशीर्वाद मुख्यमंत्री का रहेगा और निश्चित तौर पर जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+