जोहार यात्रा में बोले सीएम हेमंत सोरेन, 'जो खतियान की बात करेगा, वही झारखंड पर राज करेगा'

jharkhand CM Hemant Soren

शिवाजी मैदान में शुक्रवार को जोहार यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो खतियान की बात करेगा, वही झारखंड पर राज करेगा। उन्होंने उपस्थित भीड़ से इसके नारे भी लगवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग दूसरे राज्यों में जाकर अब मजदूरी नहीं करेंगे। सरकार हर खेत में पानी पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड पहला राज्य है, जहां सभी को पेंशन मिल रहा है। स्वरोजागर के लिए सरकार पांच से 25 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करा रही है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में विपक्ष विधवा विलाप करने में लगा है। महागठबंधन की सरकार ने विकास की लंबी लकीर खींची है।

भाजपा झारखंड गठन की विरोधी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाने में भाजपा के योगदान को नकारा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झारखंड गठन की विरोधी थी। सीएम का यह बयान राज्य गठन में भाजपा के योगदान के दावे पर बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार का बंटवारा कर झारखंड राज्य का गठन दिशोम गुरू शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कराया।

मुख्यमंत्री ने सुखाड़ राहत योजना, मनरेगा और अन्य योजनाओं की न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ ग्रामीणों के हित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य कर रही है। ये योजनाएं ग्रामीणों के बीच पहुंचें इसके लिए पदाधिकारी जिम्मेदार बनकर काम करें, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें, ग्रामीणों को समृद्ध करें ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण यदि आपके पास आएं तो आप उनसे पूरे आत्मीय भाव और संवेदनशीलता के साथ मिलें एवं उनकी समस्याओं को निष्पादित करें। ये शुरुआत है, अगले दो महीने बाद फिर से पलामू व गढ़वा जिले की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह प्रयास कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम आदमी तक पहुंचे। इसी को ध्यान में रखकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण भी पूरे राज्य में चलाया गया। पदाधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भी उम्मीदों पर खरे उतरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+