हेमंत सोरेन ने 827 हाई स्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल ऐप किया लॉन्च

रांची: झारखंड के हाई स्कूलों के लिए नवनियुक्त 827 शिक्षकों को सोमवार को रांची में आयोजित एक सरकारी समारोह में सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इनमें से 24 शिक्षकों को सीएम ने खुद अपने हाथों से अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किया।

इससे राज्य के सभी विभागों में खाली पड़े पद भरने लगे हैं। इसी कड़ी में रांची के मोरहाबादी स्थित स्व. रामदयाल मुंडा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 827 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया।

CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांकेतिक तौर पर अपने हाथों से 24 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम के अलावा सांसद महुआ माजी, शिक्षा सचिव के रवि कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षकों की संख्या काफी अधिक है। हमें नियुक्ति पत्र देने के लिए मैदान में पंडाल लगाना पड़ रहा है। हम राज्य को विकास की दिशा में आगे लेकर जाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। सत्ता में आने के बाद कोरोना ने दस्तक दी। इससे ऊपर आये तो विपक्ष ने अपना ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया। बावजूद इसके हमने राज्य की जटिल समस्याओं को हल किया है। राज्य में जब जनता ने हमारी सरकार चुनी, तो कई आकांक्षाएं थीं. हम पूरी तरह से जनता की उम्मीदों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

झारखंड के मु‍ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब राज्य अलग हुआ तो यहां के लोगों के समक्ष एक बड़ी समस्या थी। किसान हो या युवा। सभी को कई उम्मीदें थीं कि राज्य अलग होने के बाद झारखंड के लोगों के दिन बदलेंगे, लेकिन कुछ ऐसी सरकार बनी जो यहां के लोगों के सपने को पूरा करने के बजाय उसे अधूरा छोड़ दिया। अब झारखंडियों की सरकार है और पूरी तरह से किसान, युवाओं के दु:ख-दर्द को खत्म करने की कोशिश कर रही है। गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों में नियुक्ति निकाल कर युवाओं के सपने को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+