jharkhand News: दुमका में पुल का सीएम हेमंत ने किया लोकार्पण, शिबू सोरेन के नाम पर जाना जाएगा पुल

दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 2.34 किलोमीटर लम्बे पुल को जनता को समर्पित किया। राज्य के सबसे लम्बे पुल का निर्माण 198.11 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

पथ निर्माण विभाग की ओर से मयूराक्षी नदी पर कुमड़ाबाद से मकरमपुर तक इस पुल का निर्माण कराया गया। पहुंच पथ के साथ इस पुल की लंबाई 2800 मीटर है। मुख्यमंत्री ने पुल के लोकार्पण के साथ 391.41 करोड़ की 11 योजनाओ का उद्घाटन और 143.26 करोड़ की लागत से 12 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

jharkhand CM Hemant

इस मौके पर आयोजित समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने कृषि मंत्री बादल की मांग पर इस पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु रखने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी किये जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से दुमका, मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके साथ ही राज्य के इस सबसे बड़े पुल के निर्माण में दुमका सहित संतालपरगना के विकास का नया द्वार खुलेगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बिजली, पानी, सड़क के साथ आम जनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

इसलिए सर्वजन पेंशन योजना, सभी जरूरत मंद लोगों को राशनकार्ड, सावित्री बाई फूले सहित कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। कार्यक्रम को राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन, सीता सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष जायस बेसरा ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+