Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी सेवकों को दुर्गा पूजा से पहले मिलेगी सैलरी
Jharkhand Government Salary Order: अगर आप झारखंड सरकार के कर्मचारी हैं और आप दुर्गा पूजा को लेकर कुछ खास तैयारी कर रहे हैं, अगर आप खर्च करने या ना करने को लेकर संशय में चल रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए कुछ निर्णय लिया है। ये निर्णय उनके वेतन को लेकर है। जी हां वही वेतन जो हर महीने उन्हें माह की अंतिम तारीख को मिलती है लेकिन इस बार चुकी मौका दुर्गा पूजा का है इसलिए वित्त विभाग ने वेतन भुगतान को लेकर नया आदेश जारी किया है।

इस निर्णय के अनुसार दुर्गा पूजा के पंचमी से ही सरकारी कर्मियों को अक्टूबर का वेतन मिलना आरंभ हो जायेगा। हेमंत सोरेन सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ राज्य के करीब ढाई लाख वेतन-पेंशनधारी लोगों को होगा।
इस आदेश के जारी होते ही झारखंड मंत्रालय में सरकारी कर्मियों के चेहरे पर खुशी और एक-दूसरे को बताने की जल्दबाजी भी दिखी. जिसको भी जैसे-जैसे जानकारी मिलती गई, इस खुशी को हर किसी ने एक दूसरे के साथ साझा किया।
इससे पहले भी कई पर्व-त्योहारों के मौके पर राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है। अगर सरकार ने ये निर्णय नहीं लिया होता तो दुर्गा पूजा के बाद कर्मियों को वेतन मिल पाता। मालूम हो कि झारखंड में बिहार की तरह ही दूर्गा पूजा और दशहरा का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications