झारखंड: निगम की बैठक में 24 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सहमति

मुहल्लों की सेहत और सुधरेगी। लोगों को अपनी छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पहले से चल रही अटल क्लिनिक के सकारात्मक परिणाम आने के बाद इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। रांची निगम ने आम लोग

रांची,24 अगस्त: मुहल्लों की सेहत और सुधरेगी। लोगों को अपनी छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पहले से चल रही अटल क्लिनिक के सकारात्मक परिणाम आने के बाद इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। रांची निगम ने आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रांची में जल्द छह नए अटल क्लिनिक और 24 हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए जगह चिन्हित करने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। वहीं, एक सितंबर तक सभी चयनित स्थलों की सूची तैयार कर जाएगी।

dovtor

अटल क्लिनिक के लिए डॉक्टरों का चयन भी कर लिया गया है। हालांकि, उन्हें फिलहाल वेटिंग पर रखा गया है। मंगलवार को रांची नगर निगम कार्यालय में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी किरण कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नए अटल क्लिनिक और वेलनेस सेंटर खोलने पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें रांची नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य विभाग और निगम करेगा संचालन
निगम क्षेत्र में खोले जाने वाले अटल क्लिनिक और हेल्थ वैलनेस सेंटर का संचालन स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। अटल क्लिनिक में जहां सुबह आठ से 12 बजे तक मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। वहीं, वैलनेस सेंटर में सुबह दस से शाम पांच बजे तक लोगों स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। निगम में आयोजित बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन के पदाधिकारी और रांची नगर निगम के नगर प्रबंधक व नगर अभियान प्रबंधक उपस्थित थे।

इन जगहों पर खुलेंगे नए अटल क्लिनिक

मनीटोला हिंदुस्तान चौक, डोरंडा
बिरसा चौक शिशु भवन {कोकर खोरहाटोली {पहाड़ी मंदिर वार्ड 32 {हातमा वार्ड 2 {लोवाडीह वार्ड 13
हेल्थ वैलनेस सेंटर में मिलेंगी ये सविधाएं

यहां नन कम्युनिकेबल डिजीज के लिए डॉक्टर्स उपलब्ध होंगे।
पीडियाट्रिक समेत कई अन्य विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे।
योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इन बीमारियों का होगा इलाज
अटल मोहल्ला क्लिनिक में ओंपीडी, टीकाकरण सेवाएं, प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल और परिवार नियोजन की सेवाओं सहित कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। टीबी, मलेरिया की पहचान के लिए बलगम और रक्त नमूना संग्रह, तेजी से फैलने वाली सामान्य बीमारियों के उपचार की भी सुविधा मोहल्ला क्लिनिक में होगी।

शहर में अभी 12 अटल क्लिनिक

वनहोरा, रेंका कॉलोनी {हटिया, कल्याणपुर {कोकर, तिरिल {हटिया, गांदा, कांके रोड {टीवी टॉवर, रातू रोड {सिरमटोली {खादगढ़ा बस स्टैंड के पास {भरमटोली, बरियातू {जोगों पहाड़, एदलहातू {लोअर वर्धमान कंपाउंड {ग्वाला चौक के पास {बांधगाड़ी, खेलगांव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+