हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, एनडीए की बैठक में शामिल होगी जननायक जनता पार्टी

मंगलवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के सवाल पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और पार्टी के एक अन्य सदस्य हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीए द्वारा बैठक करना अच्छी बात है क्योंकि अगला वर्ष चुनावी साल है इसलिए बेहतर तालमेल के लिए यह बैठक जरूरी है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने प्रदेश में विकास के पॉजिटिव विजन और स्थाई सरकार देने के लिए गठबंधन किया है।

dushyant-chautala

गठबंधन को लेकर हमारे मन में कोई संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गठबंधन आगे कैसे बढ़ेगा, इस पर दोनों दलों का नेतृत्व विचार-विमर्श करेगा और यह भविष्य की बात है।

विपक्षी दलों की बैठक पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछली बैठक में शामिल हुए दो नेताओं ने इस बैठक में भाग नहीं लिया है। अगर इस तरह से विपक्ष एक होकर धीर-धीर बिखर रहा है तो ये विपक्षी दलों का गठबंधन कमजोर होना दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+