गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, लोगों की गुहार सुनकर दिए कार्रवाई के आदेश

चंड़ीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अपना जनता दरवाब पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में लगाया। जहां उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिकायतों के बाद कई ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके दरबार में पहुंचे सैकड़ों लोगों की फरियादें सुनी।

 Janata Darbar of Home Minister Anil Vij

गृह मंत्री के समक्ष फरियादी ने शिकायत देते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा महाराजा ढाबे से सेवा समिति तक रोड नहीं बनाई गई है। मंत्री विज ने मौके पर ही मौजूद नगर परिषद अधिकारियों से जवाब-तलब किया। नप अधिकारियों ने मंत्री विज को बताया कि जिस ठेकेदार को टेंडर अलॉट किया गया था, उस ठेकेदार ने काम करने से इंकार कर दिया है। गृह मंत्री ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में गृह मंत्री के समक्ष पानीपत में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोली चलने का मामला भी आया। मामले में फरियादी ने मंत्री विज को शिकायत देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। मंत्री विज ने मामले की जांच के लिए करनाल IG को SIT बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान मंत्री विज के समक्ष माइनिंग माफिया द्वारा उन पर हमला करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने के अंबाला एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सदर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने मोबाइल कंपनी द्वारा घर के पास मोबाइल टॉवर जबरन लगाए जाने की शिकायत दी। विज ने नगर परिषद प्रशासक को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+