जालंधर: पार्षद निर्मल सिंह निम्मा ने थामा AAP का दामन, कई अन्य नेता भी पार्टी से जुड़े

पंजाब में आम आदमी पार्टी संगठन को तेजी से मजबूत हो रही है। जालंधर में सोमवार को कई अन्य दलों के नेताओं नेता 'आप' में शामिल हुए।

AAP Jalandhar

पंजाब के जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी लगातार दूसरे हफ्ते भी अन्य दलों के नेताओं को तोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। नॉर्थ हलके से विधायक बावा हेनरी के खास पार्षद निर्मल सिंह निम्मा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

दूसरे दलों से आने वाले नेताओं की जॉइनिंग के लिए कार्यक्रम सर्किट हाउस में रखा हुआ था। जिसमें जालंधर के प्रभारी मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर विशेष रूप से आए हुए थे। मंत्री निज्जर के समक्ष सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा, वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल और नार्थ के प्रभारी दिनेश ढल्ल खुद खड़े होकर सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रहे थे।

इन नेताओं ने थामा झाड़ू
स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता दिनेश ढल्ल ने कांग्रेस की सीनियर नेता सुषमा गौतम, त्रिलोक सिंह सरीन, पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, अकाली नेता पूर्व पार्षद हंसराज राणा व अन्य कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+