Jharkhand: शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा, कैबिनेट की बैठक भी स्थगित

झारखंड में 6 और 7 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक के दौरान उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

Hemant Soren

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में उपचार के दौरान निधन होने की खबर से राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में मंत्री जगरनाथ महतो का निधन गुरुवार सुबह एमजीएम अस्पताल, चेन्नई में हो गया है।

दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार की ओर से गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। हेमंत सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे।

आधा झुका रहेगा ध्वज

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान दो दिनों तक जिन कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ऐसा दिवंगत व्यक्ति को सम्मान देने के लिए किया जाता है। झारखंड की सोरने सरकार ने इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह ना करने का निर्णय किया है।

हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे : मुख्यमंत्री

जगरनाथ महतो को कोयलांचल में टाइगर नाम से जाना जाता था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जगरनाथ महतो के निधन की सूचना देते हुए शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे। आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता को खो दिया है। चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्म को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

जगरनाथ जी का जाना झारखंड के लिए दुखदायी : बाबूलाल

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शोक संवेदना में कहा है कि जगरनाथ महतो के निधन की बेहद दुखद सूचना मिली। जगरनाथ का जाना झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+