गुडीवाड़ा में हुए जुआ कांड पर चुप्पी तोड़ें जगन मोहन रेड्डी- चंद्रबाबू नायडू

टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार सोमवार को कहा कि संक्रांति पर कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा में आयोजित किए गए अवैध जुए पर जगन मोहन रेड्डी को चुप्पी तोड़नी चाहिए।

हैदराबाद, 25 जनवरी। टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार सोमवार को कहा कि संक्रांति पर कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा में आयोजित किए गए अवैध जुए पर जगन मोहन रेड्डी को चुप्पी तोड़नी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, दिग्गजों और बुद्धिजीवियों के जन्मस्थान गुडीवाड़ा को पैसों के लिए 'कैसीनो कैपिटल' में बदलने के लिए मंत्री कोडाली श्री वेंकटेश्वर राव (नानी) की जमकर खिंचाई की। वहीं, कैसीनो स्थल पर जाते वक्त टीडीपी की जांच पड़ताल समिति के सदस्यों हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद निंदनीय है।

Chandrababu Naidu

नायडू ने कहा कि गुडीवाड़ा में संक्रांति के त्यौहार पर अवैध जुए के आयोजन का वीडियो फुटेज मौजूद है, इसके बावजूद माननीय मंत्री अपनी गलती नहीं स्वीकार रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, चित्तूर की एक अनुसूचित जाति की एक महिला की हिरासत में यातना की निंदा करते हुए टीडीपी नेताओं ने इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ अत्याचार का मामला दर्ज करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर छाया बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल का Platinum Blonde Hairdo लुक, बोले- रोज-2 एक जैसा दिखना बोरिंग

पार्टी ने कहा कि इस मामले में एक कांस्टेबल का निलंबन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार से सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+