इंटरनेट पर छाया बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल का Platinum Blonde Hairdo लुक, बोले- रोज-2 एक जैसा दिखना बोरिंग
बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल हमेशा अपनी हेयर स्टाइल से फैंस को चौंकाते आए हैं.फिलहाल 49 वर्षीय अभिनेता का न्यू Platinum Blonde Hairdo लुक सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 25 जनवरी। बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल हमेशा अपनी हेयर स्टाइल से फैंस को चौंकाते आए हैं. फिल्म रॉक ऑन, ओम शांति ओम और रॉय में उनका पोनीटेल लुक काफी फेमस हुआ था। फिलहाल 49 वर्षीय अभिनेता का न्यू Platinum Blonde Hairdo लुक सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बोले सेम लुक में रोज-रोज उठना बोरिंग
सफेद टी-शर्ट, काली दाढ़ी, काला चश्मा और Platinum Blonde Hairdo लुक में अर्जुन काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा- सेम लुक में रोज-रोज खुद को देखना काफी बोरिंग लगता है। अर्जुन रामपाल की पर्सनैलिटी का वास्तव में कोई जवाब नहीं।

कंगना रनौत के साथ फिल्म धाकड़ में नजर आएंगे अर्जुन
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल जल्द ही कंगना रनौत के साथ फिल्म धाकड़ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन बेहद अहम किरदार निभाने जा रहे है और इसी फिल्म के लिए अर्जुन ने यह नया हेयरस्टाइल अपनाया है। अपने नए हेयरस्टाइल के बारे में मीडिया से बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने कहा कि जीवन में हमेशा कुछ न कुछ प्रयोग करते रहने चाहिए और मैं नई चीजों को आजमाने से कभी नहीं घबराता हूं। रोज-2 एक जैसा दिखना बोरिंग लगता है, बदलाव अच्छे होते हैं। जब आप कुछ बदलाव करते हैं तो आपके जीवन में ताजगी आती है।

मैं ट्रैंड नहीं कम्फर्ट के हिसाब से अपना स्टाइल बदलता हूं
अर्जुन रामपाल ने कहा कि मुझे पता नहीं था कि लोग मेरे इस लुक को इतना पसंद करेंगे। मेरा लुक देखने के बाद कई लोग अपना लुक बदल रहे है। Platinum Blonde Hairdo लुक में कई लोगों ने मुझे अपनी फोटो भेजी हैं। उन्होंने कहा कि मैं ट्रैंड के हिसाब से नहीं बल्कि कम्फर्ट के हिसाब से अपनी स्टाइल बदलता हूं। मुझे सादा जीन्स, अच्छे जूते और पोलो टी-शर्ट पहनना पसंद है। जो मुझे आरामदायक लगता है मैं उसे ही खरीदता हूं।












Click it and Unblock the Notifications