कर्मचारियों को हल्के में ले रही है जगन सरकार, क्यों नहीं पूरे किये जा रहे उनसे किये वादे- टीडीपी

टीडीपी के एमएलसी परुचरी अशोक बाबू रविवार को राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ के नेताओं को पीआरसी रिपोर्ट और फिटमेंट पर बातचीत के लिए बुलाकर उनके सामने राज्य की वित्तीय स्थिति पेश करना बेतुका था।

हैदराबाद, 3 जनवरी। टीडीपी के एमएलसी परुचरी अशोक बाबू रविवार को राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ के नेताओं को पीआरसी रिपोर्ट और फिटमेंट पर बातचीत के लिए बुलाकर उनके सामने राज्य की वित्तीय स्थिति पेश करना बेतुका था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को हल्के में ले रही है। एक प्रेस रिलीज में अशोक बाबू ने कहा कि राज्य के घाटे के बजट के बावजूद चंद्रबाबू सरकार ने कर्मचारियों की विभिन्न परेशानियों को दूर किया था।

jagan mohan reddy

यह भी पढ़ें: कालीचरण महाराज की जमानत याचिका रायपुर कोर्ट में खारिज, जानें किस मामले में हैं बंद

उन्होंने कहा कि अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त करने सहित वाईएसआरसी सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय परेशानियों का झूठा बहाना बना रही है, जबकि कर्मचारी सरकार से केवल उन्हीं वादों को पूरा करने को कह रहे हैं जो इस सरकार ने सत्ता में आने के दौरान किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+