केटी राम राव अमेरिका कांग्रेस में विश्व पर्यावरण और जल संसाधन पर फिर से करेंगे संबोधित
अमेरिकन सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स 177 देशों में सिविल इंजीनियरिंग पेशे के 150,000 से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करती है।

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव 21 से 25 मई तक अमेरिका के नेवादा के हेंडरसन में आयोजित होने वाली कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण और जल संसाधन पर संबोधित करेंगे। ये दूसरी बार है जब के टी रामाराव अमेरिका कांग्रेस में भाषण देने वाले हैं। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स-पर्यावरण और जल संसाधन संस्थान (ASCE-EWRI) ने मुख्य भाषण देने के लिए के टी रामाराव को निमंत्रण दिया है। आमंत्रण पत्र में, ASCE-EWRI टीम ने कहा कि वे उस प्रक्रिया की कहानी सुनना चाहेंगे जिसके कारण मेगा परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया गया और तेलंगाना के परिदृश्य को बदलने में उनकी भूमिका रही।
अमेरिकन सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स 177 देशों में सिविल इंजीनियरिंग पेशे के 150,000 से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करती है। 1852 में स्थापित एएससीई अमेरिका की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी है। मंत्री के टी रामाराव ने छह साल पहले 22 मई 2017 को यूएस में आयोजित इस प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया था।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मंत्री के टी रामाराव ने कहा था कि इन जल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के अलावा, कालेश्वरम परियोजना, मिशन भागीरथ और तेलंगाना सरकार द्वारा उठाए गए मिशन काकतीय सहित विभिन्न जल संबंधी पहलों के बारे में बताया था।












Click it and Unblock the Notifications