नैना चौटाला ने कहा-दादरी जिले का पिछड़ापन दूर करना हमारी जिम्मेदारी

नैना चौटाला ने कहा-दादरी जिले का पिछड़ापन दूर करना हमारी जिम्मेदारी

दादरी। विधायक नैना चौटाला ने आज हलके के गांव कारीमोद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दादरी जिला डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है। हर परिस्थिति में इस क्षेत्र के लोगों ने हमारा सहयोग किया है, इसलिए अब हमारा कर्तव्य बनता है कि क्षेत्र का पिछड़ापन दूर करने के लिए विकास कार्य करवाएं। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव कारी तोखा, कारी आदू, कारी मोद, सिरसली, कारी धारिणी, डांडमा, श्यामकलां, लाड़ावास व भारीवास का दौरा किया।

 It is our duty to remove the backwardness of Dadri district: Naina Chautala

विधायक नैना सिंह चौटाला ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कैंसर पीड़ित कारी तोखा निवासी संजय को बीस हजार रुपये का चेक दिया। विधायक ने गांव सिरसली में स्थापित हुए नहर आधारित पेयजल प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हलके के सभी गांवों में पेयजल स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नैना सिंह चौटाला ने कहा कि पानी की किल्लत दूर करने के लिए निमड़-बड़ेसरा व सिरसली प्रोजेक्ट की तर्ज पर कई और लाभकारी पेयजल प्रोजेक्ट स्थापित करवाए जाएंगे। इस अवसर नरेश द्वारका, राजेंद्र सिंह लितानी, शीला भ्याण, लक्ष्मी बलौदा, ओमधारा श्योराण, रारजेश सांगवान, कैलाश पालड़ी, धर्मराज फौगाट, ऋषिपाल उमरवास, राजबीर फौगाट, जयवीर, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+