TDP सरकार बनी तो प्रदेश में स्थापित होगा इस्लामिक बैंक: नारा लोकेश
नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि पेड्डिरेड्डी परिवार ने पिछले चार वर्षों के दौरान जनता के 10,000 करोड़ रुपये की लूट की है। उन्होंने कहा "यही कारण था कि तांबल्लापल्ली के लोग गरीबी से पीड़ित थे।'

आंध्र प्रदेश में टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने 2024 के चुनावों में मंत्री पेद्दीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी के परिवार को हराने के लिए मुस्लिम अल्पसंख्यकों का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि तंबले निर्वाचन क्षेत्र में तालिबान शासन लागू किया जा रहा है।
अपनी युवा गालम पदयात्रा के तहत, टीडीपी नेता नारा लोकेश ने बुधवार को तंबले पल्ले मंडल के बुचिरेड्डी पल्ले में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने तंबले पल्ले निर्वाचन क्षेत्र में मुसलमानों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की। नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि पेड्डिरेड्डी परिवार निर्वाचन क्षेत्र में औद्योगिक विकास को रोकने के लिए जिम्मेदार था। उन्होंने कहा कि पेड्डिरेड्डी परिवार उद्योगपतियों से 'कमीशन' की उम्मीद कर रहा है।
साथ ही नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि पेड्डिरेड्डी परिवार ने पिछले चार वर्षों के दौरान जनता के 10,000 करोड़ रुपये की लूट की है। उन्होंने कहा, "यही कारण था कि तांबल्लापल्ली के लोग गरीबी से पीड़ित थे।' मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच गरीबी उन्मूलन के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए हुए नारा लोकेश ने आश्वासन दिया कि इस्लामिक बैंक की स्थापना की जाएगी और इसकी संपत्तियों की रक्षा के लिए वॉकफ बोर्ड को न्यायिक शक्तियां प्रदान की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications