दुबई में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बजा डंका, 11925 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MOU हुए साइन

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दुबई दौरे पर है। दुबई में आयोजित रोड शो में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सीएम धामी की उपस्थिति में दुबई में पहले दिन विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 11925 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।

सीएम धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमत्रण भी दिया। इस दौरान सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद हैं। उत्तराखंड सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार एवं विभिन्न उद्योग समूहों के साथ इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए।

Pushkar Singh Dhami

जिनमें पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, मसाले, एरोमा आदि से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार किए गए। पहले सत्र में 5450 करोड़ के जबकि दूसरे सत्र में 6475 करोड़ के एमओयू किए गए हैं। सर बायोटेक एवं हयात इंडिया के साथ 2 हजार करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ फार्मा प्रोडक्शन हेतु 950 करोड़, जीटीसी ग्रुप के साथ 800 करोड़ के एमओयू साइन हुए।

वहीं, फ्लो कॉग्लोमेरेट समूह के साथ रियल एस्टेट, इन्फ्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में निवेश हेतु 500 करोड़ का एमओयू, एक्सले ग्रुप के साथ मैनीफ्रेक्चिरिंग सेक्टर हेतु 700 करोड़, शरफ लॉजिस्टिक के साथ 500 करोड के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। इसके साथ ही माई परफ्यूम के साथ एरोमा में 250 करोड़, द ब्रिस्टल होटल के साथ 300 करोड़, खमास हॉस्पिटैलिटी 2000 करोड़ एमओयू साइन किए गए।

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कांसेप्ट ब्रांड (रिटेल स्टोर) 500 करोड़, अरब एंड इंडिया स्पाइसेज के साथ (स्पाइस हब) 50 करोड़, मेडी क्यू (हेल्थ केयर) 250 करोड़, हार्ट ट्रेवल्स 1000 करोड़, नीलगिरी ट्रेडिंग 25 करोड़, टीएमसी शिपिंग 100 करोड़ और रामी होटल्स के साथ 2000 करोड़ के एमओयू किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+