दिल्ली सरकार की पहल लाई रंग, 13 महिला चालक संभालेंगी बसों के स्टेयरिंग

Delhi

केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक बसों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को 13 नई महिला चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। महिलाएं अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें चलाएंगी। डीटीसी में अब महिला चालकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो में प्रशिक्षित महिला चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

उन्होंने कहा कि सभी 34 महिला चालक पूरे भारत में सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। दिल्ली सरकार अपने परिवहन बेड़े में महिला बस चालकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए लगाताार प्रयासरत है। नियुक्ति पत्र हासिल करने वाली 13 में से 10 महिलाओं ने केजरीवाल सरकार की ''मिशन परिवर्तन'' पहल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस मौके पर परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा, डीटीसी की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे, दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मिशन परिवर्तन का मिल रहा है महिलाओं को लाभ
अप्रैल 2022 में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मिशन परिवर्तन की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब तक 123 महिलाओं ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है जबकि चौथे बैच को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ड्राइवर प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। केजरीवाल सरकार ने पिछले साल जुलाई में पेशेवर टैक्सी ड्राइवर बनने के लिए इच्छुक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना भी शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+