खरखौदा आईएमटी से रोहतक में बढ़ेगा उद्योग क्षेत्र: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खरखौदा में स्थापित किये जा रहे मारुति के संयंत्र में वर्ष 2025 तक गाड़ियों का उत्पादन शुरू हो जायेगा, जिससे रोहतक के उद्योगों को भी बहुत लाभ होगा।

Industry area will grow in Rohtak from Kharkhoda IMT Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहतक मैटल फिनिशर्ज एवं ऑल रोहतक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि जिस तरह मानेसर में मारुति उद्योग ने गुरुग्राम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार खरखौदा में मारुति प्लांट रोहतक के उद्योग क्षेत्र को विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना।

चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा जितेंद्र बल्हारा को एमएसएमई का सदस्य मनोनीत किया गया है, जिससे उद्योगों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खरखौदा में स्थापित किये जा रहे मारुति के संयंत्र में वर्ष 2025 तक गाड़ियों का उत्पादन शुरू हो जायेगा, जिससे रोहतक के उद्योगों को भी बहुत लाभ होगा। सरकार द्वारा आबादी देह से हाईटेंशन तारों को दूर करने के लिए बजट में घोषणा की गई है। सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उद्योगों के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा उद्योग क्षेत्र प्रदेश की उन्नति में भी पूरा सहयोग दे रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कृषि के साथ-साथ उद्योग क्षेत्र पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का 32 प्रतिशत योगदान है तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का 36 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि जीएसटी ग्रोथ में उद्योगों का योगदान 23 प्रतिशत है, जिससे 30 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग, जिला अध्यक्ष दलबीर भराण, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी के अलावा उद्योग एसोसिएशन की ओर से रविंद्र जैन, राजेश जैन, एसके खटौड़, प्रसांत आहुजा, बिट्टू मल्होत्रा, नसीब सिंह, विजय हरजई, सुनील परासर, सुरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+