तेलंगाना के विकास में औद्योगिक निवेश में तेजी बेहद अहम: मंत्री केटी रामा राव
चंदनवेल्ली में सिंटेक्स बीएपीएल लिमिटेड की एक यूनिट के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री केटीआर वेलस्पन वर्ल्ड के चेयरमैन बीके गोयनका के साथ शामिल हुए। मंत्री केटीआर ने इस इस मौके गोयनका के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि राज्य में 26 प्रतिशत से अधिक निवेश वेलस्पन जैसी मौजूदा कंपनियों से बार-बार किया गया निवेश था। मंत्री ने कहा यह तेलंगाना और राज्य के औद्योगिक अनुकूल माहौल की नीति का परिणाम है।
मंत्री ने वेलस्पन वर्ल्ड के चेयरमैन बीके गोयनका के साथ गुरुवार को यहां चंदनवेल्ली में सिंटेक्स बीएपीएल लिमिटेड इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई 350 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जा रही है और इससे क्षेत्र में 1000 नौकरियां पैदा होंगी। केटीआर ने कहा, "मुझे वेलस्पन के अध्यक्ष बीके गोयनकाजी द्वारा प्रदर्शित उद्यमिता की भावना पसंद है। वह कई युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा रहे हैं।"

केटीआर और सबिता इंद्रा रेड्डी ने चंदनवेल्ली, रंगा रेड्डी जिले में टीएसआईआईसी औद्योगिक पार्क में वेलस्पन फ्लोरिंग लिमिटेड की विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। वेलस्पन समूह के अध्यक्ष बीके गोयनका भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, मंत्री केटीआर ने क्षेत्रीय सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्य में और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए हमें व्यापार करने की लागत कम करने और व्यापार की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान देना शुरू करना होगा।
उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि जो कंपनियां गुजरात, कर्नाटक और अन्य राज्यों में अपनी इकाइयां स्थापित करने की योजना बना रही थीं। अब ऐसी कंपनियां अब कानून-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण और सहजता के कारण तेलंगाना में निवेश कर रही हैं। राज्य में 26 प्रतिशत से अधिक निवेश वेलस्पन जैसी मौजूदा कंपनियों से बार-बार किया गया निवेश था। रामाराव ने कहा यह तेलंगाना और यहां बने औद्योगिक अनुकूल माहौल के लिए सबसे बड़ा समर्थन है।












Click it and Unblock the Notifications