सीएम धामी से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात, पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती पर हुई चर्चा
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के कई समसामयिकी मुद्दों पर बात हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों मदन कुमार घिल्डियाल, भास्कर भट्ट एवं महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की।
पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले देशों के विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद एवं वेलनेस के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में योग एवं आयुर्वेद के अनेक विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मिलेट को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम भी उपस्थित थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications