भारत की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वेधशाला गुजरात में PM मोदी के गृहनगर के नजदीक होगी तैयार

गांधीनगर. गुजरात को एक और वर्ल्ड क्लास स्पेस ऑब्जर्वेटरी एवं मनोरंजन फैसिलिटी मिलने जा रहा है. दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के बाद अब यहां भारत की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वेधशाला के निर्माण का खाका तैयार किया गया है. करीब 1041 करोड़ रुपये की लागत से इस स्पेस ऑब्जर्वेटरी एवं मनोरंजन फैसिलिटी को उत्तरी गुजरात के धारोई बांध के नजदीक तैयार किया जाएगा.

INDIA HIGHEST SPACE OBSERVATORY AND RECREATION FACITLY TO BE DEVELOPED GUJARAT

यह जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर से करीब 5 किमी की दूरी पर है. इस वेधशाला का निर्माण भी पीएम मोदी के सुझाव पर हो रहा है. गुजरात सरकार इस प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक मुहर लगा चुकी है. अब इसे पीएमओ के पास भेजा गया है, जिसे चीन के मकाऊ टावर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा.

प्रोजेक्ट की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, यह अत्याधुनिक वेधशाला 142 मीटर ऊंची होगी. अभी तक देश में इतनी ऊंची ऑब्जर्वेटरी कहीं पर नहीं है. यह अत्याधुनिक और कलात्मकता का नमूना होगा. धारोई में इस ऑब्जर्वेटरी के साथ-साथ पूरे इलाके को एक विशाल वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट सेंटर के तौर पर विकसित करने का खाका खींचा गया है.

बताया जा रहा है कि, एस्ट्रो टूरिज्म के मकसद बनाई जाने वाली इस ऑब्जर्वेटरी में टेलिस्कोपिक गैलरी होगी. लोग 142 मीटर ऊंची वेधशाला की छत से आसमान को निहार सकेंगे. खुला व्यू पॉइंट होगा. इसके अलावा सेमी कवर्ड सिटिंग जोन, लेजर शो वाला एंफीथियरेटर, वॉटर स्पोर्ट्स जोन, आइलैंड एडवेंचर जोन, कैफेटेरिया आदि भी होंगे.

धारोई डैम प्रोजेक्ट को इस तरह तैयार किया जाएगा कि देश ही नहीं, विदेशी टूरिस्ट भी यहां ऑब्जर्वेटरी के साथ वडनगर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और अंबाजी मंदिर में धार्मिक पर्यटन का भी आनंद ले सकेंगे. गुजरात सरकार ने वडनगर को हेरिटेज सिटी के तौर पर विकसित करने का काम शुरू कर दिया है. अंबाजी मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल का रूप दिया जाएगा. एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा. इसके अलावा धारोई डैम पर सी-प्लेन टर्मिनल का भी निर्माण किया जाएगा. पूरे इलाके में वेलनैस और प्राकृतिक चिकित्सा स्थल, पोलो क्लब, रिजॉर्ट और कन्वेंशन सेंटर भी बनाए जाएंगे.

आइलैंड एडवेंचर जोन में चार और पांच सितारा रिजॉर्ट बनेंगे. पानी पर तैरते विला बनाए जाएंगे. एडवेंचर थीम पार्क बनेगा. गुफाओं की यात्रा, आइलैंड के किनारों पर घूमने-फिरने की जगह, गोल्फ और पोलो ग्राउंड भी तैयार किए जाएंगे. अखबार के मुताबिक, इस वेधशाला प्रोजेक्ट को दो चरणों में तैयार किया जाएगा. पहले चरण पर 833 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि दूसरे फेस के निर्माण में 213 करोड़ की लागत आएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+