पंजाब के CM भगवंत मान यहां फहराएंगे तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में तिरंगा फहरायेंगे। इस बार देश का 75वां स्‍वतंत्‍रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे मौके पर सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री मान भी इस अभियान के तहत तिरंगा फहराने के लिए कह चुके हैं। आज लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, यहां मुख्यमंत्री आएंगे।

Independence Day 2022: Punjab CM Bhagwant Mann will hoist the tricolour at ludhiana

डीसी सुरभि मलिक ने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां आकर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने कहा कि, आयोजन स्‍थल पर तैयारियां चल रही हैं। उन्‍होंने कार्यक्रम स्थल पर नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि, लोगों बैठने, वाहनों की पार्किंग, चिकित्सा एवं अग्निशमन दल की तैनाती, सुरक्षा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की समुचित योजना बनाकर पालन किया जाना चाहिए।

Independence Day 2022: Punjab CM Bhagwant Mann will hoist the tricolour at ludhiana

डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि, शहर में ट्रांसपोर्ट डायवर्जन, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मेगा इवेंट की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी। इस अवसर पर अपर उपायुक्त (ग्रामीण विकास) अमित कुमार पांचाल, अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) राहुल चाबा, अपर उपायुक्त (शहरी विकास) अनीता दर्शी, नगर सम्पदा ट्रस्ट की एलएसी. श्रीमती नीरू कत्याल गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+