'सीएम दी योगशाला' का आगाज, CM मान बोले- अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत जरूरी
'सीएम दी योगशाला' का आगाज हो गया। CM मान ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत जरूरी

पंजाब के पटियाला जिले में 'सी.एम. दी योगशाला' का आगाज किया गया है। सी.एम. भगवंत मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 'सी.एम. दी योगशाला' की वेबसाइट की शुरूआत की गई। इस मौके पर राघव चड्ढा, जोड़ामाजरा, डा. बलबीर सिंह मौजूद रहे। पटियाला के साथ अन्य 3 जिलों में भी इसकी शुरूआत हो रही हैं। इनमें फगवाड़ा, अमृतसर, लुधियाना हैं।
इस दौरान संबोधित करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि आज पटियाला से इस कैंपन का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में योगशाला की शुरूआत हुई लेकिन डिमांड बढ़ने पर एल.जी. ने योगशाला को बंद करवा दिया। सी.एम. ने कहा पंजाब में योगशाला को कौन बंद करवाएगा। लोगों के सेहत को ध्यान में रखते हुए योगशाला खोली गई है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत जरूरी है।
इसी दौरान सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खोले गए आम आदमी क्लीनिक पर 21 लाख के करीब लोग अपना इलाज करवा चुके हैं। इन लोगों को सरकारी अस्पतालों में धक्के नहीं खाने पड़े। इससे सरकारी अस्पतालों का भी लोड कम हुआ है। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों द्वारा जितने मरीज आ रहे हैं उन्हें अच्छे तरीके से चैक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान ने नौजवानों के लिए जारी किया संदेश, स्टार्टअप में पंजाब सरकार करेगी मदद

Click it and Unblock the Notifications