आठ साल में जरूरतमंदों को दिया स्वाभिमान से आगे बढ़ने का अधिकार: मुख्यमंत्री खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सिरसा जिला में अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत कालांवाली के अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों को संबोधित किया।

In eight years, the needy were given the right to move forward with self-respect Chief Minister Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों के दौरान प्रदेश में सरकार का ध्येय रहा है कि अंत्योदय की भावना से जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वह स्वाभिमान के साथ अपना माथा ऊंचा और सीना चौड़ा करके चल सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सिरसा जिला में अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत कालांवाली के अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों को संबोधित किया। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रवासियों से बातचीत में यह भी पूछा कि पिछले साढ़े आठ वर्ष के कार्यकाल में सरकार के कौन से कार्य जनमानस को बेहतर लगें। मेरिट पर भर्ती, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अपने आप बीपीएल कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलने के कार्यों की लोगों ने जमकर प्रशंसा भी की।

जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रवासियों की मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार मांग भी सुनी और उन्होंने क्षेत्रवासियों की लिखित शिकायतों पर मंच पर मंगवाया और एक-एक कर उनके समाधान के निर्देश भी दिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने गांव कालांवाली में लाइब्रेरी खोलने की मांग रखी ताकि युवाओं को नशाखोरी व अन्य बुराइयों से बचाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने गांव कालांवाली में तुरंत ई-लाइब्रेरी खोलने की मांग को स्वीकार कर किया। इसी तरह गांव जलालआना से पहुंचे एक व्यक्ति ने बस सेवा न होने से ग्रामीणों को हो रही असुविधा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने तुरंत जीएम रोडवेज को जलालआना से ओढ़ा तक सोमवार से बस सेवा आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कालांवाली में सिंचाई के तंत्र को बेहतर बनाने के लिए 23 करोड़ रुपए खर्च कर 20 खाले बनाए जा रहे हैं। इसी तरह 92 लाख रुपए की लागत से पेयजलापूॢत की लाइन डाली रही है।

इसके साथ ही 9.5 एमएलडी क्षमता के एसटीपी लगाया गया है। उन्होंने एसटीपी से निकलने वाले पानी का सिंचाई में प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे आस-पास के गांवों के सरपंचों से भी संवाद किया और उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। गांव भंभूर व तारुआना में स्कूल को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। इसी तरह दो दिव्यांग व्यक्तियों नामत: दविंदर सिंह व भूरा सिंह को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल देने के भी आदेश दिए।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कालांवाली गांव के लोगों की ओर से कालांवाली नगर पालिका में शामिल करने की मांग भी आई। जिस पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को विकल्प दिया कि अगर वे सहमति देते हैं तो गांव वाले क्षेत्र में अगले पांच साल तक हाउस टैक्स की छूट मिलेगी और गांव की नवनिर्वाचित पंचायत के प्रतिनिधियों को उनके कार्यकाल तक विकास कार्यों में सहभागी रखा जाएगा।

साथ उन्होंने कालांवाली के अंबेडकर भवन में 4 करोड़ 59 लाख 92 लाख रुपये की लागत से बीएमबी आरडी 322625 पर पुन: बनने वाले सिंगल स्पेन स्टील ब्रीज के कार्य, एक करोड़ 50 लाख 30 हजार रुपये की लागत से गांव देसू मलकाना से ग्याना पंजाब तक बनने वाली लिंक रोड़ के कार्य व 25 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के विभिन्न 28 विशेष मरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+