राजस्व की दिशा में अहम कदम, तेलंगाना सरकार ने सड़क क्षेत्र में की सबसे बड़ी डील
अरविंद कुमार ने आगे बताया '30 साल के टीओटी समझौते से राज्य के लिए महत्वपूर्ण राजस्व लाने और क्षेत्र में समग्र बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने नेहरू आउटर रिंग रोड (ओआरआर), हैदराबाद को टोल, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (टीओटी) पर 30 साल के लिए आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को 7,380 करोड़ रुपये (0.9 अरब अमेरिकी डॉलर) में देने का फैसला किया है। ये डील देश के सड़क क्षेत्र में सबसे बड़े संपत्ति मुद्रीकरण सौदों में से एक है।
नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास (एमए एंड यूडी) विभाग के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने कहा, 'टीओटी का लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) उच्चतम बोली लगाने वाले, यानी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को जारी किया गया है। ये कंपनी राजमार्ग क्षेत्र में देश की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनी हैं।
अरविंद कुमार ने आगे बताया, '30 साल के टीओटी समझौते से राज्य के लिए महत्वपूर्ण राजस्व लाने और क्षेत्र में समग्र बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने की उम्मीद है। लेन-देन मूल्य के राजस्व गुणक को ध्यान में रखते हुए, यह देश में सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अंतिम रूप दी गई सर्वश्रेष्ठ बोलियों में से एक है।'












Click it and Unblock the Notifications