पंजाब पर्यटन को लेकर सीएम मान की अहम बैठक, 'रंगला पंजाब' को लेकर लिया ये फैसला
सीएम मान ने कहा कि जल्द ही हम पंजाब में विभिन्न प्रकार के पर्यटन मेले आयोजित करने जा रहे हैं ताकि लोगों को पंजाब की संस्कृति, विरासत और खान-पान की झलक मिल सकें।

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूरिज़्म विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। ये मीटिंग पंजाब में आने वाले समय में टूरिज़्म को बढ़ावा देने के मंतव्य से की गई। सीएम मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए इसके बारे में जानकारी दी।
उन्होंने लिखा कि आज पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और निकट भविष्य में पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने लिखा कि जल्द ही पंजाब में अलग-अलग तरह और अलग-अलग जगहों पर सैर-सपाटा मेले करवाए जाएंगे ताकि पंजाब के लोगों को पंजाब की संस्कृति, विरासत और खान-पान की झलक दिखाई दे और यह मेले पूरा साल विभिन्न शहरों में चलेंगे और हम असल में लोगों को रंगला पंजाब दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications