'साहस है तो 175 सीटों पर चुनाव लड़ें नायडू और पवन कल्याण', सीएम जगन मोहन ने दी चुनौती

सीएम जगन मोहन मंगलवार को वाईएसआर रायथु भरोसा-पीएम किसान योजना के तहत 51.12 लाख किसानों को 1,090.76 करोड़ रुपये वितरित करने के बाद गुंटूर जिले के तेनाली में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख पवन कल्याण को राज्य की सभी 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने की चुनौती दी है। सीएम जगन मोहन ने कहा, 'क्या आपके पास सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का साहस है? ये साहस मैं करता हूं। मुझे सभी सीटों पर जीत का भरोसा है।'

सीएम जगन मोहन मंगलवार को वाईएसआर रायथु भरोसा-पीएम किसान योजना के तहत 51.12 लाख किसानों को 1,090.76 करोड़ रुपये वितरित करने के बाद गुंटूर जिले के तेनाली में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 91,273 किसानों को 76.99 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी भी दी, जिन्हें पिछले साल दिसंबर में चक्रवात मांडूस के कारण फसल क्षति हुई थी।

आंध्र प्रदेश में दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने का भरोसा जताते हुए जगन मोहन ने कहा, 'टीडीपी और जेएसपी के अंदर सभी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि उन्होंने लोगों के लिए कुछ भी अच्छा नहीं किया है। लेकिन मुझे सभी 175 सीटें जीतने का भरोसा है क्योंकि मैंने राज्य के लोगों के लिए अच्छा काम किया है।'

टीडीपी के खिलाफ खुलकर बोलते हुए सीएम जगन मोहन ने प्रदेश की जनता से दोनों सरकारों के बीच के अंतर को देखने का आग्रह किया। जगन मोहन ने कहा, 'हमारी एक पार्टी है जो किसानों और दलितों के लिए काम करती है, जबकि टीडीपी एक सामंती पार्टी है। आज राज्य में जाति नहीं वर्ग का संघर्ष है। यह अमीरों और वंचितों के बीच की लड़ाई है। हमारी पार्टी गरीबों का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि विपक्ष को अमीरों का समर्थन प्राप्त है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+