'मैं तथ्यों के बिना नहीं बोलता', सीएम मान का गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच 'मेरी सरकार' वाले मुद्दे को लेकर जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, इस मुद्दे को लेकर अब सी.एम. मान ने ट्वीट कर गवर्नर को पलट जवाब देते हुए विधानसभा के बजट सेशन का वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि राज्यपाल साहिब आपकी मांग अनुसार लीजिए वीडियो सबूत...उन्होंने आगे लिखा कि माननीय राज्यपाल साहिब पहले आपने 'मेरी सरकार' बोला फिर विरोधी पक्ष के केहने पर 'सरकार' बोला फिर मैंने जब आपको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताया कि जो लिखा है वही बोलना पड़ेगा तो आपने मुझे सही ठहराते हुए 'मेरी सरकार' बोला।

भगवंत मान

उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल जी मैं तथ्यों के बिना नहीं बोलता। गौरतलब है कि बीते दिन गवर्नर पुरोहित ने सी.एम. मान पर आरोप लगाया था कि वह संविधान के ख़िलाफ़ काम कर रहे हैं और उन्होंने कहा था कि अगर मैंने विधानसभा के सेशन दौरान 'मेरी सरकार' नहीं कहा है तो मान उसका सबूत पेश करें। दोनों के बीच की ये जंग बढ़ती ही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+