हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने जीता बेस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड

मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यात्रियों के अनुभव और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नए टेक्नोलॉजी को लागू करने में सबसे आगे रहा है।

Hyderabad International Airport

GMR हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को 14वें अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन सह पुरस्कार - नागरिक उड्डयन 2023 में 'प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे' के रूप में घोषित किया गया है। हैदराबाद हवाई अड्डे के इकोसिस्टम में इनोवेशन के योगदान को स्वीकारा गया है और ये अवार्ड एयरपोर्ट के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ यात्रियों के अनुभव और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए हैदराबाद हवाई अड्डा नए टेक्नोलॉजी समाधानों को लागू करने में सबसे आगे रहा है। हैदराबाद एयरपोर्ट ने देश में एयरपोर्ट सेक्टर के लिए अपनी तरह के कई तकनीकी नवाचारों की शुरुआत की है, जिसमें पहली बार एकीकृत और केंद्रीकृत हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र (एओसीसी), ई-बोर्डिंग समाधान, एक्सप्रेस चेक-इन, कैमरा आधारित कॉन्टैक्टलेस टर्मिनल एंट्री शामिल हैं।

इसके अलावा ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम (एटीआरएस), आईओटी आधारित स्मार्ट ट्रॉली मैनेजमेंट, एआई-आधारित यात्री प्रबंधन, कॉन्टैक्टलेस सीयूएसएस (कॉमन यूज सेल्फ सर्विस), वर्चुअल कस्टमर इंफॉर्मेशन डेस्क, एचओआई एयरपोर्ट ऐप के जरिए कॉन्टैक्टलेस एफएंडबी ऑर्डरिंग, कॉन्टैक्टलेस एलेवेटर कंट्रोल सिस्टम और FasTag कार पार्किंग जैसी सुविधाएं भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+