नए एडिशन के साथ शुरू होगी '5 रुपये भोजन वाली अन्नपूर्णा कैंटीन', 32 जगहों पर मिलेगी सुविधा

हैदराबाद नगर निगम शुरू कर रहा है '5 रुपये भोजन वाली अन्नपूर्णा कैंटीन', 32 जगहों पर मिलेगी सुविधा

हैदराबाद, 25 जुलाई: हैदराबाद शहर के लोग सिर्फ 5 रुपये में भोजन का स्वाद ले सकेंगे। दरअसल राज्य सरकार की अन्नपूर्णा खाद्य योजना के तहत ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आम जनता के लिए 'अन्नपूर्णा 'सीटेड' कैंटीन' शुरू करने जा रही है। यानी बेहद सस्ते में लोग कैंटिन में बैठकर खाना खा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार की अन्नपूर्णा खाद्य योजना का उद्देश्य बहुत कम कीमत पर स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। 2014 में लॉन्च किए जाने के बाद से शहर के लगभग 10 करोड़ निवासी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

thali

बता दें कि जीएचएमसी के प्रत्येक सर्कल में 32 स्थानों की पहचान की गई है जहां कैंटीन स्थापित की जाएगी और इनमें सिर्फ 5 रुपये की लागत से भोजन और ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था भी प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि महज 5 रुपये खर्च कर इस योजना के तहत सभी क्षेत्रों के लोगों 400 ग्राम चावल, 120 ग्राम सांभर, 100 ग्राम सब्जी और 15 ग्राम अचार ले सकते हैं।

लॉकडाउन से पहले, यह योजना शहर के लगभग 150 केंद्रों में लागू की जा रही थी, जिसमें प्रतिदिन लगभग 45,000 भोजन उपलब्ध कराया जाता था। पहले लॉकडाउन के दौरान, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की सीमा के भीतर अन्नपूर्णा भोजन पूरी तरह से मुफ्त दिया गया था। दोपहर के भोजन के दौरान मोबाइल अन्नपूर्णा कैंटीन सहित 373 केंद्रों में और डिनर के दौरान 259 केंद्रों में भोजन उपलब्ध कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+