Odisha IMR: पटनायक सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बनाया कीर्तिमान, शिशु मृत्यु दर में बड़ी गिरावट
भुवनेश्वर, 27 मई। ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। पिछले 15 वर्षों के भीतर राज्य में शिशु मृत्यु दर (IMR) में 39 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जो कि भारत में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से एक ट्वीट कर जानकारी साझा की गई।

IMR रेटिंग में ओडिशा नंबर वन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ओडिशा ने वो कर दिखाया है जो कि अन्य राज्यों के लिए नजीर है। बेहतर हॉस्पिटलिटी और महिलाओं के सुरक्षित संस्थागत प्रसव पर ध्यान केंद्रित करने के साथ राज्य ने 2005 से 2020 तक देश में शिशु मृत्यु दर में 39 की उच्चतम गिरावट दर्ज की है। इसके बाद अब ओडिशा का आईएमआर 36/1000 जीवित जन्म है। ओडिशा के बाद राजस्थान था, जिसने 2005 और 2022 के बीच आईएमआर में 36 अंकों की गिरावट दर्ज की। भी किया गया। सीएमओ की तरफ से इस बात की पुष्टि कर ट्वीट कर कहा गया कि ओडिशा का आईएमआर अब प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 36 है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी बधाई
सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा की उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभागों को बधाई दी है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा 'लोगों के साथ बातचीत के दौरान, मुझे पता चला है कि वे खुश हैं कि इस पहल ने सरकारी विभाग के अधिकारियों के व्यवहार में बदलाव को प्रेरित किया है। यह जानकर अच्छा लगा कि सरकारी कर्मचारी ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं।' सीएम ने मुख्यमंत्री ने सरकारी कामकाज की शैली पर आम लोगों से प्रतिक्रिया लेने के लिए 2019 में राज्य में शुरू किए गए एक कार्यक्रम (मेरी सरकार) के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक भी की।












Click it and Unblock the Notifications