Telangana: खम्मम में राहुल गांधी की रैली में भारी भीड़, कांग्रेस दिग्गजों का बढ़ा उत्साह, किया बड़ा दावा
कांग्रेस का दावा है कि खम्मम में राहुल गांधी की रैली को विफल करने की धमकी का कोई असर नहीं हुआ। इन्होंने इसकी बड़ी वजह कांग्रेस और राहुल गांधी से जुड़ाव बताया है।
Telangana News: राहुल गांधी की तेलंगाना के खम्मम में हुई रैली बीआरएस के तमाम आरोपों के बीच सफल रही। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीआरएस नेता पुलिस कर्मियों की मदद से जनता को खम्मम में कांग्रेस की सार्वजनिक बैठक स्थल तक पहुंचने से रोक रहे थे। इसके बावजूद पिछले हफ्ते इस रैली में शामिल हुए।
राहुल गांधी की खम्मम में आयोजित रैली में खम्मम जिले के अलावा महबूबाबाद और वारंगल जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रैली में पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क की पीपुल्स मार्च पदयात्रा का भी इस रैली में प्रभाव दिखा। खम्मम में शाम 5.44 बजे विजयवाड़ा से एक हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी पहुंचे। जिेस वक्त वे मंच से भाषण दे रहे थे, पूरा कार्यक्रम स्थल लोगों को खचाखच भरा था। बस के अलावा लोग अपने निजी वाहन कार, बस और बाइक से कार्यक्रम में राहुल गांधी को सुनने पहुंचे। भीड़ इतनी थी की खम्मम की ओर जाने वाली सड़कों पर लगे जाम में बड़ी संख्या में लोग फंस गए।

खम्मम में कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत हुआ। टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और पोंगुलेटी प्रसाद रेड्डी अन्य नेताओं ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।
'राहुल अगले पीएम'
जब राहुल गांधी ने अपना भाषण देना शुरू किया, तो नलगोंडा के सांसद उत्तम कुमार उनके साथ ट्रांसलेटर के तौर में मौजूद थे। राहुल गांधी मंच पर जैसे ही खड़े हुए 'कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल अगले पीएम' के नारे पूरा रैली स्थल गूंज उठा। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीआरएस नेताओं ने बाधाएं पैदा करने की पूरी कोशिश की। बैठक का संचालन और लोगों को बैठक स्थल तक पहुंचने से रोकने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा, लेकिन भारी मतदान ने साबित कर दिया कि तेलंगाना के लोग सबसे पुरानी पार्टी के पीछे हैं और इससे कैडर का मनोबल बढ़ा है।
पोंगुलेटी प्रसाद रेड्डी, मुव्वा विजयबाबू और टी ब्रह्मैया जैसे नेताओं ने कहा कि रैली में पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। कांग्रेस दिग्गजों ने कहा कि बीआरएस नेताओं ने मुझे और मेरे समर्थकों को कई तरह से धमकी दी। लेकिन लोगों ने बैठक को सफल बनाकर मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications