Delhi News: नहीं भेजे जायेंगे हाउस टैक्स के नोटिस, दिल्ली नगर निगम की आप सरकार ने किया निर्णय

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की आप की सरकार ने बड़ा निर्णय किया है। ग्रामीण रिहायशी इलाकों में हाउस टैक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी के फैसले को पलट दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि ग्रामीण इलाकों में हाउस टैक्स के नोटिस नहीं भेजे जाएंगे। दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने कहा कि एमसीडी अब से दिल्ली के किसी भी देहात के इलाके से हाउस टैक्स नहीं वसूलेगी। एमसीडी में बीजेपी के 15 सालों के शासनकाल में हाउस टैक्स के नोटिस भेजकर जनता को बहुत परेशान किया गय।

delhi news
डॉ शैली ओबेरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश के मुताबिक कुछ दिन पहले ही हमने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के प्रधानों से चर्चा की. इसके बाद कल हाउस टैक्स के सभी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर टैक्स ना वसूलने का निर्देश दिया,हालांकि उन्होंने कहा कि एमसीडी के सभी अधिसूचित कमर्शियल क्षेत्रों से हाउस टैक्स पूर्व की तरह ही वसूला जाएगा।

शनिवार को शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में पत्रकारों के साथ चर्चा की। डॉ शैली ओबेरॉय ने कहा कि अआप हमेशा जनता के हित में काम करती आई है। अब काम की राजनीति की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक नई कड़ी को जोड़ा गया है. बीजेपी पिछले 15 सालों तक दिल्ली नगर निगम में रही. और इस दौरान बीजेपी ने दिल्ली ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हाउस टैक्स के नोटिस भेजकर परेशान किया।

यह भी पढ़ें Crime Against Women...के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में, हर दिन 3 महिलाएं होती हैं रेप का शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+