हरियाणा: रोहतक PGI पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज, बोले- प्रदेश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज गुरुवार को रोहतक स्थित पीजीआई पहुंचेंगे। यहां वह अपने चाचा सेवानिवृत्ति विंग कमांडर एसडी विज का कुशल क्षेम जानने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है।
हाल ही में 900 डॉक्टरों की भर्ती की गई है। इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 150 डॉक्टर यहां काम कर रहे हैं। डॉक्टरों की प्रदेश में संतोषजनक स्थिति है। अगर कोई डॉक्टर सेवाएं छोड़कर जाता है तो उस आधार पर भर्ती कर ली जाती है।

गृहमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों व संस्थानों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। किसी भी मरीज को बाजार से दवाई नहीं खरीदनी पड़ती। विपक्षी दलों की बैठक के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक दल नहीं बल्कि टी-पार्टी है, जो दिन में लड़ते झगड़ते हैं और रात को एक साथ बैठकर चाय पीते हैं।
विज बोले- हुड्डा मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ दें
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों की बेशकीमती जमीन सस्ते दामों पर बिल्डर्स को बेच दी, उनके खिलाफ न्यायालय में और भी मामले हैं। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications