छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मोदी@20 कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति में 20 वर्ष गुजारने पर कहा कि मोदी को हर व्यक्ति अलग-अलग नजरिए से दे

रायपुर,28 अगस्त: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मोदी@20 कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति में 20 वर्ष गुजारने पर कहा कि मोदी को हर व्यक्ति अलग-अलग नजरिए से देखता है। किसी को गरीबों की मदद करने वाला मसीहा तो कोई उसे तपस्वी के रूप में देखता है। देश की युवा उन्हें मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को किताबों में समेटना संभव नहीं है। उन्हें किसी किताब में बांधकर रखा नहीं जा सकता। मोदी के जीवन से लोगों को प्रेरणा मिलती है। पीएम मोदी पर आधारित किताब पर आयोजित सेमिनार नें कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इशारों-इशारों में उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का संदेश भी दिया।

amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के कार्यों और देशहित में लिए गए फैसलों पर प्रकाश डाला। अमित शाह ने धारा 370, ट्रिपल तलाक, जीएसटी, नोटबंदी, अयोध्या में मंदिर, मेक इन इंडिया, सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद, नक्सलवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। अमित शाह ने भारत को और मजबूत बनाने की बात कही। महज 8 साल के अंतराल में प्रधानमंत्री ने अनेक कार्य किए। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में तेजी से विकास कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 1253 बैंक की शाखाएं खोली गई। नक्सल क्षेत्रों में 2343 मोबाइल टावर लग चुके हैं। 2542 टावर लगने हैं। नक्सलवाद के खाते के लिए फोर्स तैनात है। छत्तीसगढ़ भी बहुत जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की मोदी के घर आज भी अचानक पहुंच जाओगे तो खिचड़ी, छाछ और कभी कभार आलू के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। वो 18 -18 घंटे काम करते है। अगर रात को 12 बजे के बाद फोन आता है तो यह समझ जाता हूं की पीएम मोदी का फोन आया है।

बुराई से अच्छाई बाहर निकाल लेते हैं मोदी
अमित शाह ने कहा कि देश को मलेरिया मुक्त करने का कार्य नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन रहा। 75 सालों में अब तक सबसे अधिक निर्यात 2021-22 के वित्तीय वर्ष हुआ है। देश का इतिहास जब भी लिखा जायेगा इसमें मोदी @20 का जिक्र जरूर होगा। उन्होंने कहा कि मोदी की वजह से 60 करोड़ लोगों के जीवन में नया परिवर्तन आया है। बैंकों में खाते खुले हैं। महिलाओं को सम्मान देने का कार्य पीएम ने किया। गरीबी को पीएम ने अनुभव किया है। मोदी का व्यक्तित्व ऐसा है कि वह बुराई से अच्छाई को बाहर निकाल ले।

2010 से 2014 तक देश निराश हो गया था
अमित शाह ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं बचपन से ही राजनीतिक विश्लेषक रहा हूं। मुझे बचपन से ही इसकी ट्रेनिंग दी गई है। एक कालखंड आया था 2010 से लेकर 2014 तक पूरा देश निराश हो गया था। मनमोहन सिंह की सरकार थी, चलाती सोनिया गांधी थीं और उस वक्त 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। ना जाने कितनी निर्भया के ऊपर बलात्कार हुआ। देश की सीमाओं के सुरक्षा का कोई ठौर ठिकाना नहीं था। दुनिया में देश का सम्मान नहीं था। अर्थशास्त्र के सारे सूचकांक औंधे मुंह गिर गए थे। लोग सोचने लगे थे हमारी लोकतंत्र की व्यवस्था विफल हो गई है? क्या इस पद्धति से देश अपना दुनिया में जगह बना पाएगा क्या? उसी समय बीजेपी की सरकार आई। आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देशवासियों को गर्व होता है।

3 नासूर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उसके पहले देश में 3 नासूर थे। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण। भाजपा के अलावा सभी पार्टियों में बाप के बाद बेटा, बेटा कैसा है? यह देखना ही नहीं है, बेटा ठीक नहीं तो उसका दूसरा भाई, अगर वो भिन्न है तो दामाद भी लाइन लगा कर बैठे हैं। इसके बाद भी अगर नहीं रहेगा तो खाली रहेगा कोई और आएगा नहीं आएगा। सारी राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद से लिप्त थीं। जब पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता बने लोगों के सामने सुशासन का मंत्र रखा। परिवारवाद को उखाड़ कर इस देश की जनता ने फेंक दिया है।

देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं
गृहमंत्री शाह ने कहा कि 75 साल तक देश में कभी आदिवासी का नेतृत्व नहीं था। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में मिली। इसके पूर्व रामनाथ कोविंद का महत्वपूर्ण कार्यकाल रहा। नेता वही है जो पहले आम इंसान है। जो सादगी और पारदर्शिता से जीता है वही नेता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय देश का भविष्य धुंधला होते जा रहा था। सभी राजनीतिक दल परिवारवाद में लिप्त थे। आज परिस्थिति बदल रही हैं। शाह ने कहा कि आतंकवाद के घर में घुसकर हमला करने और जवाब देने का ताकत यदि किसी में है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। कोरोना जैसी महामारी से लड़कर देश आगे बढ़ रहा है। कई विकसित देश पहली डोर वैक्सीन नहीं लगा पाए। हम दो डोज के बाद अब बूस्टर डोज लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+