राजस्थान में बनी AAP की सरकार तो होमगार्ड होंगे नियमित, आप नेता का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने राजस्थान में होमगार्डों की नियमित करने की लगातार चल रही मांग पर बयान जारी कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Rajastha News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आम आदमी पार्टी के बड़े बयान सामने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने राजस्थान में होमगार्डों की नियमित करने की लगातार चल रही मांग पर बयान जारी कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। आप नेता अनिल सुखवाल ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर होमगार्ड सहित सभी विभागों में कार्यरत अन्य संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

Anil Sukhwal

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से होमगार्ड जवान नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले कई सरकारों के चौखट पर माथा टेक चुके हैं। वे खून के पत्र तक लिख चुके हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान लाठियां भी खा चके हैं लेकिन अब तक किसी ने उनकी नहीं सुनी।

होमगार्ड नियमितीकरण के मुद्दे पर राजस्थान के समस्त होमगार्ड जवानों के दर्द को अपना दर्द समझते हुए अनिल सुखवाल ने कहा कि यदि राजस्थान के समस्त होमगार्ड जवानों का आशीर्वाद और प्रेम आम आदमी पार्टी को मिलेगा तो सरकार बनने पर आम आदमी पार्टी बिना मांगे ही सर्वप्रथम इनके इस नियमितीकरण की मांग जो हकीकत में मांग नहीं इनका हक है। सुखवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में सरकार बनने पर पहला काम यही करेगी कि राजस्थान के सभी सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कार्मिकों के साथ होमगार्डों को नियमित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+