Holi 2022: होली के बाजारों पर चढ़ा सियासी रंग, प्रयागराज में मोदी और योगी के मुखौटों की जबरदस्त डिमांड

प्रयागराज, 14 मार्च: बाजार में होली के त्योहार के कारण रौनक दिखाई दे रही है। इसके साथ ही त्योहार पर बाजार में चुनावी रंग और पीएम मोदी का असर भी दिख रहा है। ऐसा ही प्रयागराज के बाजार में दिखाई दिया। यहां होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे की मांग बढ़ने लग गई है।

Recommended Video

    UP Election Results 2022: Holi पर बाजार में बढ़ी Modi Face Masks की डिमांड | वनइंडिया हिंदी
    holi 2022 PM Modi and cm yogi masks dominate markets in Prayagraj

    बाजारों में पीएम मोदी की लोकप्रियता दिखाई दी

    होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार पर बीते चुनाव का रंग और पीएम मोदी की लोकप्रियता दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। प्रयागराज के बाजार में होली का त्योहार नजदीक आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे की मांग बढ़ने लग गई है। इसके अलावा इस बार लोगों में सीएम योगी के मुखौटे की मांग भी काफी ज्यादा है. प्रयागराज के एक दुकानदार ने बताया, "इस बार होली पर लोग योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी का मुखौटा ज्यादा मांग रहे हैं. दुकानदारी पहले से अच्छी चल रही है।"

    पीएम मोदी और सीएम योगी के मुखौटे की मांग बढ़ी

    बता दें, हर बार होली के बाजारों पर सियासी रंग देखा जाता है। इस बार भी केसरिया रंग के गुलाल के साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी के मुखौटे की मांग बढ़ गई है। इसका प्रमुख कारण बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी का दबदबा रहना माना जा रहा है, जिसके कारण पार्टी समर्थकों और अन्य लोगों के बीच मुखौटे और रंग को लेकर डिमांड काफी ज्यादा हो गई है। ऐसे में बाजारों में रौनक भी दिखाई दे रही है जो पिछले दो साल से कोरोना के कारण मंद पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+