भारत के सर्वश्रेष्ठ पशुधन बोर्ड के रूप में सम्मानित हुआ हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड

चंडीगढ़, 25 जून। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय डेयरी उद्योग और तकनीकी एक्सपो-2022 के आयोजन में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड (एचएलडीबी) को प्रदेश में पशुधन को बढ़ावा देने के प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के अलावा भारत के सर्वश्रेष्ठ पशुधन बोर्ड के रूप में सम्मानित किया गया है।

HLDB got the best animal husbandry board of India award

इस एक्सपो में हरियाणा के पशुधन विकास बोर्ड ने किसानों और पशु पालकों के लिए क्रियान्वित सरकारी उपलब्धियों और योजनाओं की श्रेणी के तहत भाग लिया। यह हरियाणा के लिए बड़ी गर्व की बात है कि राज्य में पशुधन क्षेत्र के विकास के लिए इस आयोजन में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रयासों और उपलब्धियों को न केवल मान्यता दी गई है बल्कि उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ पशुधन बोर्ड से नवाजा गया है।

हरियाणा पशुधन बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ एसके बगोरिया ने एक्सपो के अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और सम्मान ग्रहण गया। डॉ. बागोरिया ने तकनीकी एक्सपो में बोर्ड और विभाग की विभिन्न चल रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और राज्य में प्रजनन सेवाओं को मजबूत करने में बोर्ड के योगदान से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य के गठन के बाद पशुनस्ल सुधार हेतू शुक्राणु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ और इससे दूग्ध उत्पादन में भी तीन गुना अधिक वृद्धि हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय वर्ष 1966 में हरियाणा में दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 282 ग्राम प्रतिदिन होती थी, जो अब बढ़कर 1080 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। जो वर्तमान में देश में दूसरे स्थान पर है। यह प्रदेश के लोगों की कड़ी मेहनत का परिणाम है और किसान अब भी दुग्ध उत्पादन मे विशेष रुचि ले रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि एवं पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल का हरियाणा में पशुधन क्षेत्र के विकास पर निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन हेतू विशेष बल देने के लिए आभार व्यक्त किया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+