हिमाचल दिवस की CM केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- राज्य को विकास के रास्ते पर लेकर जाना है

हिमाचल दिवस की CM केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- राज्य को विकास के रास्ते पर लेकर जाना है

शिमला, 15 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश शुक्रवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है. 15 अप्रैल 1948 हिमाचल की स्थापना हुई थी. इसके बाद 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था. हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर देश भर के लोगों और नेताओं ने बधाई संदेश छोड़े हैं. हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने हिमाचल दिवस पर ट्वीट के जरिये बधाई दी.

Arvind Kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "हिमाचल दिवस" की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ. हमें मिलकर हिमाचल को तरक़्क़ी के रास्ते पर लेकर जाना है, ताकि हिमाचल में रहने वाले हर परिवार का जीवन खुशहाल हो सके.दरअसल, हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देजनर आम आदमी पार्टी की खासी चर्चा हो रही है. इसलिए अरविंद केजरीवाल का यह संदेश काफी मायने रखता है.

इसी तरह राहुल गांधी ने लिखा, ''प्राकृतिक सुंदरता व धार्मिक परम्पराओं का प्रतीक है हिमाचल प्रदेश.'' आशा करता हूँ, आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊँचाइयाँ प्राप्त करे. राज्य के स्थापना दिवस पर हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएँ.

सीएम जयराम ने दी बधाई

सीएम जयराम ठाकुर ने "हिमाचल दिवस" के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो वीरों तथा देवी-देवताओं की इस भूमि पर जन्म मिला है. इस पुण्य धरा को विकास की दृष्टि से संवारने के लिए राज्य सरकार समर्पणभाव से कार्य रही है. उन्होंने हिमाचल को हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाने हेतु मिलकर कदम बढ़ाने का भी आह्वान किया. बता दें कि सीएम जयराम शुक्रवार को चंबा जिले में हैं और यहां पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम मनाया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+