सिद्धू मूसेवाला केस पर आप नेता पूर्व DGP भंडारी का बयान, कहा- पंजाब सरकार को दोष देना गलत

ऊना, 07 जून: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मुख्यालय के एमसी पार्क के पास आम आदमी पार्टी द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व में डीजीपी रह चुके आईडी भंडारी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए आम नागरिकों के साथ जन संवाद स्थापित किया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर आड़े हाथों लिया।

aap leader id bhandari

आईडी भंडारी ने पंजाब में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड मामले को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी के साथ जोड़ने के जवाब में कहा कि सरकार ने सिद्धू मूसेवाला को सुरक्षा उपलब्ध कराई थी, लेकिन घटना के दौरान ना तो वह अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी लेकर गए और ना ही उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को साथ ले जाना उचित समझा। उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल के नजदीक आते ही पूरी तरह सक्रिय हो गई। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रमुख चेहरे जन संवाद स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी के कुनबे में शामिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आईडी भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में एक कार्यकाल भाजपा तो दूसरी कार्यकाल कांग्रेस की सरकारें जनता को आपसी मिलीभगत के तहत लूटती आई हैं, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी इस क्रम पर पूरी तरह विराम लगाने वाली है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा कांग्रेस द्वारा तीसरे विकल्प को लगातार नकारे जाने का जवाब देते हुए आईडी भंडारी ने कहा कि प्रदेश की जनता दिल्ली और पंजाब में हो रहे बदलावों को देख रही। हिमाचल प्रदेश में भी जनता को उसके जायज हक आम आदमी पार्टी द्वारा दिलाए जाएंगे। वहीं पंजाब में वर्तमान कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए आईडी भंडारी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार को गलत दोष दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मूसेवाला को एक तरफ जहां सरकार द्वारा सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे, वहीं दूसरी तरफ उनके अपने पास बुलेट प्रूफ गाडी भी मौजूद थी, लेकिन ना तो उन्होंने बुलेट प्रूफ गाड़ी में जाना सही समझा और ना ही वह अपने साथ सुरक्षाकर्मियों को लेकर गए। निश्चित रूप से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उनके साथ हुई है, लेकिन इसके लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को दोष देना बिल्कुल गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+