झारखंडः हेमंत सोरेन आज सीएम आवास में करेंगे यूपीए विधायक दल की बैठक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 दिसंबर (रविवार) को मुख्यमंत्री आवास में यूपीए (UPA) विधायकों की बैठक करेंगे।

hemant seron
रांची,18 दिसंबरः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 दिसंबर (रविवार) को मुख्यमंत्री आवास में यूपीए (UPA) विधायकों की बैठक करेंगे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के सभी विधायकों को अपने ‌आवास पर बुलाया है। इस बैठक में शीतकालीन सत्र (Winter Session of Jharkhand Assembly) में सरकार की रणनीति पर चर्चा की जायेगी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिन में 3 बजे सीएम आवास पर होगी बैठक
राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपराह्न 3 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें विधानसभा में विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब दिया जाये, सरकार का पक्ष किस तरह से रखा जाये, इन सभी विषयों पर चर्चा होगी। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले महागठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी साझेदार है।

भाजपा कल बनायेगी शीत सत्र पर रणनीति
शुक्रवार को विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी विधानसभा सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की थी। इस बैठक में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल नहीं हुई थी। बता दें कि भाजपा ने भी कल यानी 18 दिसंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलायी है। इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति बनायी जायेगी।

झारखंड विधानसभा का शीत सत्र हो सकता है हंगामेदार
आज ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की रणनीति के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल को पूरी तरह से विफल करार दिया। दीपक प्रकाश ने महागठबंधन सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार विधानसभा का शीत सत्र हंगामेदार हो सकता है।

हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हुई भाजपा
उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने 1932 के खतियान और ओबीसी आरक्षण का बिल पास करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था। हेमंत सोरेन ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया था। अब जबकि जेएसएससी नियुक्ति नियमावली को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, भाजपा हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+